कोरबा. एक महिला की लाश घर पर किचन में जली हुई हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और ये घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते ग्रमीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जहां पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
यह पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा का है. 45 वर्षीय बृज कुंवर की लाश उसके ही घर के किचन में मिली है. महिला की लाश जली हुई हालत में मिली है. शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था. मृतिका आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी.


