CM हाउस में नीतीश-लालू-तेजस्वी की मुलाकात:डिप्टी CM बोले-गठबंधन पूरी तरह मजबूत; BJP की मीटिंग,मांझी ने विधायकों को पटना में रहने के दिए निर्देश

पटना में शुक्रवार को राजद प्रमुख लालू यादव अचानक CM हाउस पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। दोनों नेता CM नीतीश कुमार से मिले। करीब 45 मिनट तक तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद दोनों नेता मुस्कराते हुए निकले। तेजस्वी ने कहा कि सरकार में ऑल इज वेल। गठबंधन में टूट का सवाल ही नहीं है। BJP ये अफवाह फैला रही है। काम को लेकर मुलाकात होती रहती है। बिहार में BJP का हारना तय है। इसमें कोई संदेह नहीं है।

इधर, BJP ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आवास पर ये बैठक हो रही है।

इन सबके बीच हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीति गरमा दी है। मांझी ने अपनी पार्टी के विधायकों को पटना में रहने के निर्देश दिए हैं।

.

Recent Stories