वकील की ऊंची आवाज पर भड़के CJI:चंद्रचूड़ बोले- 23 साल में किसी ने ऐसे बात नहीं की, धीमे बोलें नहीं तो बाहर कर दूंगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और एक वकील के बीच बुधवार को तीखी बहस हो गई। वकील एक याचिका की लिस्टिंग को लेकर चंद्रचूड़ से तेज आवाज में बोल बैठे। इसके बाद CJI भड़क गए।

चंद्रचूड़ ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- आप आवाज नीचे करके बात करें, नहीं तो कोर्ट से बाहर करवा दूंगा। मेरे 23 साल के करियर में किसी ने इस तरह से बात नहीं की। तो आगे भी न करें।

CJI बोले- क्या आप हर जस्टिस पर इसी तरह चिल्लाते हैं
बहस के दौरान CJI चंद्रचूड़ थोड़े परेशान भी दिखे। उन्होंने वकील के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा- आप पेशे से वकील हैं, आपको पता होता है कि कहां पेश हो रहे हैं। क्या आप हर बार जस्टिस पर इसी तरह चिल्लाते हैं?

इसके बाद CJI ने वकील को मर्यादा में रहने पर जोर देते हुए कहा- कृपया पहले अपनी आवाज धीमी करें। अगर आपको लगता है कि आप अपनी आवाज उठाकर हमें डरा सकते हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा 23 सालों में नहीं हुआ है और अपने करियर के आखिरी साल में भी ऐसा नहीं होने दूंगा।

.

Recent Stories