CG WEATHER UPDATE : जनवरी महीने में कम हो सकती है ठंड, जानिए क्या है आज के मौसम का हाल ?

रायपुर : प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. भारतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से ऐसी स्थिति बनने की संभावना है. हालांकि इसके बावजूद हवा की दिशा दक्षिण पूर्व में बनी हुई है. वहीं इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनवरी महीने में ठंड कम रह सकती है.

पिछले हफ्ते की बात करें तो कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में नमी बढ़ती दिखी। वहीं हवा की दिशा में भी बदलाव की संभावना थी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई थी. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना थी.

.

Recent Stories