सीताराम येचुरी ने राममंदिर उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराया:कहा- धर्म निजी पसंद का मामला; BJP की तैयारी- 2.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे

सीताराम 19 अप्रैल 2015 को CPI-M के महासचिव बनाए थे। 2016 में उन्हें राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार मिला था।सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। पार्टी ने मंगलवार 26 दिसंबर को जारी एक बयान में कहा कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद से जुड़ा मामला है। इसलिए निमंत्रण मिलने के बावजूद वह समारोह में शामिल नहीं होंगे।

उधर, BJP ने 22 जनवरी के बाद से 2.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी BJP के सभी सांसद-विधायकों को सौंपी गई है।

.

Recent Stories