CM भजनलाल बोले- कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद नहीं करेंगे:आयुष्मान भारत योजना में 25 लाख तक फ्री इलाज होगा, मुफ्त दवाओं का दायरा बढ़ेगा

सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने सोमवार (25 दिसंबर) को ऐलान किया कि राज्य में वे योजनाएं बंद नहीं होंगी, जिन्हें पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। CM ने कहा- हम कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल, सुशासन दिवस पर BJP प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर राज्य सरकार से कांग्रेस की योजनाओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था। गहलोत ने लिखा था- वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इससे जनता को परेशानी न हो। कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पुरानी व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।

.

Recent Stories