जांजगीर-चांपा के कोटन खार में पेड़ पर फांसी में लटकते हुए एक युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोटन खार में एक युवक का नीम के पेड़ पर फांसी से लटका हुआ शव मिला है। युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान अमृत दास महंत (उम्र 20 साल) निवासी इंदिरा नगर के रूप में की गई।



