कोरबा में सड़क पार करता दिखा दंतैल हाथी:एनएच पर डीएफओ ने वाहनों को रोक रास्ता पार कराया, सेल्फी नहीं खींचने की अपील की

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इसके कारण आम जनता के साथ ही लोग काफी परेशान है। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम कापा नवापारा के पास एक दंतैल हाथी आ गया। मौके पर वाहनों के आवाजाही के दौरान हाथी सड़क पार नहीं कर पा रहा था।

इस बात की जानकारी मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ और कटघोरा वनमंडालाधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी को सड़क पार कराया। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार समेत अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोकी और हाथी को सड़क पार करवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

हाथी के साथ लोग ले रहे सेल्फी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड इस इलाके में विचरण कर रहा है। अलग-अलग इलाके में कई बार इनसे सामना हो जाता है। हाथियों के आने के बाद लोगों में डर का माहौल बना है। कई बार हाथी को सड़क पार करते देखा गया है। वहीं कई बार लोग जान जोखिम में डालकर हाथी को देख सेल्फी भी खींचने लगते हैं।

.

Recent Stories