रायपुर : छग में दो नए मरीज फिर मिले है. दुर्ग जिले में कल एक नए मरीज वही राजधानी रायपुर में एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है. वही स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 21 दिसंबर तक कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के अब तक 22 मामले सामने आए हैं. इस बीच बीते 24 घंटों में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक शख्स की मौत हुई है. JN.1 वेरिएंट का सबसे पहला मामला केरल से ही सामने आया था.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,997 हो गए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 594 नए मामले सामने आए थे.



