Monday, December 8, 2025

रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस की अमेरिका को चेतावनी- यूक्रेन को हथियार देना बंद करे; अमेरिका बोला- हमें कोई नहीं रोक सकता

यूक्रेन जंग को 52 दिन बीत चुके हैं। इस बीच, ब्लैक सी में वॉरशिप डूबने के बाद रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे। ऐसा न करने पर अमेरिका को ऐसे जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

इस मसले पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई भी नहीं रोक सकता। नेड ने कहा कि रूस को यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपए) के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी है।

इस सैन्य सहायता की पहली खेप अगले 24 घंटों में यूक्रेन पहुंचने वाली है, जिसमें 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन शामिल हैं।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • शनिवार को खार्किव में हुए रूसी हमले में अब तक 10 लोगों के मौत की खबर है। इनमें 7 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 35 लोग घायल हुए हैं।
  • दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में शुक्रवार को रूस ने हमले किए। रिहायशी इमारतों पर हुए हमले में 5 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, 15 घायल हुए हैं।
  • IMF (इंटरनेशनल मॉनिटकी फंड) की मैनेजिंग डॉयरेक्ट क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि हम बड़े पैमाने पर यूक्रेन में रिकंस्ट्रक्शन की की तैयारी कर रहे हैं। IMF यूक्रेन की मदद को लेकर इमरजेंसी फंड को पहले ही बढ़ाकर 1.4 बिलियन डॉलर कर चुका है।
  • रूसी सेना ने चेर्निहीव में यूक्रेनी सैनिकों पर शुकवार रात फिर से गोलाबारी की। इससे पहले शुक्रवार सुबह, रूसी सैनिकों ने रूसी सीमा के पास यहां के सेनकिवका गांव पर गोलाबारी की थी।
  • जर्मनी ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता में एक बिलियन यूरो देने की योजना बना रहा है। यूक्रेन बर्लिन से बड़े हथियार नहीं मिलने की शिकायत कर चुका है। ग्राफिक्स से समझिए रूस यूक्रेन जंग का सूरते हाल…
.

Recent Stories