रायपुर की कार ने दुर्ग में किया बड़ा कांड, देखें वीडियो

रायपुर। रायपुर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इतना ही नहीं 3 किलोमीटर तक युवक को कार के कांच में हाथ फंसाकर जमकर दौड़ाया. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. बता दें कि, एक कार सवार ने पटेल चौक में एक बाइक सवार लड़के को पहले टक्कर मारी। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार फ़िल्मी स्टाइल में ऐसा स्टंट देखा गया है। जिसमें एक युवक को कार के कांच में हाथ फंसाकर दौड़ाया गया है। एक तरफ पुलिस चेकिंग अभियान चलाती है वही दूसरी तरफ कुछ युवा नशे की लत और अपने शौक पूरे करने के लिए इस तरह के स्टंट करते रहते है।

.

Recent Stories