राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड में नया खुलासा:3 शूटरों ने करनी थी हत्या, लेकिन फायरिंग केस में हरियाणा में पकड़े गए, फिर फौजी किया तैयार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस मर्डर के लिए रोहित राठौर और नितिन फौजी नहीं, बल्कि लॉरेंस गैंग के 3 शूटर को चुना गया था, लेकिन इससे पहले ये वारदात को अंजाम देते उन पर पुलिस पर फायरिंग का इल्जाम लगा और महेंद्रगढ़ पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर भोंडसी जेल में भेज दिया।

ये शूटर भवानी सिंह उर्फ रोनी, राहुल और सुमित हैं। इन्हीं के साथ उस दिन आर्मी से छुट्‌टी पर आए नितिन फौजी का भी पुलिस पर फायरिंग केस में नाम आ गया। नितिन फौजी फरारी के दौरान जेल में बंद अपने दोस्त भवानी सिंह के संपर्क में रहा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोंडसी जेल में बैठकर भवानी सिंह ने फिर से गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश रची और फरारी काट रहे नितिन फौजी का गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र से संपर्क कराया। दोनों गैंगस्टर ने नितिन फौजी को झांसा दिया कि वह उसे फर्जी पासपोर्ट के जरिए कनाडा भेज देंगे। उसे बस जयपुर में एक हत्या करनी है।

.

Recent Stories