छत्तीसगढ़ CM के नाम पर रायशुमारी आज:12 बजे से विधायक दल की बैठक; कल ओम माथुर ने कहा था- चौंकाने वाला नाम सामने आएगा

रायपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी के ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल।छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्वानंद सोनोवाल एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। दोपहर 12 बजे होने वाली बीजेपी विधायक दल की़ बैठक में तीनों ऑब्जर्वर शामिल होंगे।

सरगुजा संभाग के बीजेपी प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 6 दिन जिसका इंतजार था वह आज पूरा हुआ है। तीनों पर्यवेक्षक आ गए हैं। हमें विश्वास है कि आज विधायक दल की बैठक में हमारा मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा। इससे पहले रायपुर पहुंचे चुनाव सह प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का भी एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। मांडविया यहां से बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ शनिवार रात को ही रायपुर पहुंच चुके हैं। सीएम के नाम के सवाल पर ओम माथुर ने कहा कि नाम चौंकाने वाला हो सकता है।

.
Previous article
Next article

Recent Stories