पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला करने के मामले में आरोपी औरंगजेब आलमगीर को शुक्रवार को इस्लामाबाद से बंदूकधारी हमलावरों ने अगवा कर लिया। औरंगजेब बाइक पर हफीजाबाद से डेरा गाजी गुलाम जा रहा था।
औरंगजेब की बाइक एक सुनसान इलाके से बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवार उसे लेकर फरार हो गए। बहावलपुर का औरंगजेब पिछले कुछ समय से हफीजाबाद में छिपकर रह रहा था। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी औरंगजेब को आतंकवाद रोधी यूएपीए कानून में वांछित घोषित किया है। 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
पाकिस्तान में फंड जमा कर कश्मीर भेजता था
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड औरंगजेब आतंकी संगठन जैश के लिए पाकिस्तान में फंड जमा कर आतंकी वारदातों के लिए कश्मीर भेजता था। औरंगजेब आईएसआई के साथ साजिश रचकर अफगान आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ
पुलवामा की बरसी पर साजिश रच रहे आतंकी संगठन
उधर, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अलकायदा भारत में पुलवामा हमले की बरसी (14 फरवरी) पर हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके तहत पाकिस्तानी सीमा पार कर 20 से अधिक हाइब्रिड आतंकी जम्मू-कश्मीर भेजे गए हैं, जो कई जिलों में छिपे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), BSF और अन्य एजेंसियां मिलकर कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
दरअसल, खुफिया एजेंसियों ने कुछ समय पहले सैटेलाइट फोन के जरिए पाकिस्तान से आने वाले कुछ कॉल को इंटरसेप्ट किया था। इससे जैश, हिजबुल, अल कायदा और लश्कर की भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश का पता चला था। इसके बाद गृह मंत्रालय और NIA को यह जानकारी दी गई।
कराने की घटनाओं में भी लिप्त था।


