छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक: छेड़खानी करने वाले आशिक मिजाज युवक की सरेआम की पिटाई

मैहर। बेटियों पर बुरी नजर रखने वालो जरा सावधान हो जाओ। अब लाड़ली बेटियों ने भी अन्याय और अत्याचार चुप चाप सहना छोड़ दिया है। इसी का ताजा उदाहरण मैहर जिले के अमरपाटन कॉलेज कैंपस में देखने को मिला। जहां एक लाड़ली बेटी ने साहस जुटा कर आशिक मिजाज युवक को कैंपस के अंदर ही धुन दिया। पहले हाथ, फिर लात और चप्पल से लड़की ने ऐसी धुआंधार धुनाई कर दी कि हर कोई बस देखता ही रह गया।

दरअसल हुआ यह कि शासकीय कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा का मोबाइल नंबर कहीं से आशिक मिजाज युवक को मिल गया। उसने फोन पर मैसेज भेजे। लड़की ने समझाने की कोशिश तब उसने अभद्र कमेंट कर दिया। जिसके बाद लड़की ने आशिक मिजाज युवक को सबक सिखाने की ठान ली। फिर क्या था उसे फोन कर बुलाया। जैसे ही लड़की के बुलावे पर युवक पहुंचा, उसके इरादों पर पानी फिर गया।

लड़की शेरनी की तर्ज पर युवक को दौड़ाकर पीटने लगी। हर कोई हैरान था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इस दौरान कुछ युवकों ने यह घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया जो अब काफी वायरल हो रहा है। पिटने वाले युवक का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

.

Recent Stories