Thursday, February 19, 2026

बिहार में चोर उड़ा ले गए स्टील का 60 फीट लंबा पुल, ट्विटर यूजर्स कर हैं मजाकिया कमेंट

बिहार के रोहताश जिले के अमियावर गांव की अर्राह में बने 60 फीट लंबे स्टील ब्रिज को चोर चुराकर ले गए। न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चोर सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर पुल पर आए थे। यहां उन्होंने जेसीबी और गैस कटर का इस्तेमाल कर पुलिस को तोड़ा और लेकर फरार हो गए। ​जेई की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‘एएनआई’ ने ट्वीट कर लिखा कि अमियावर गांव में अर्राह नहर पर स्टील का पुल बना हुआ था। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अरशद कमल शमशी ने बताया कि कुछ लोग विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बनकर मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को उन्होंने पूछताछ में खुद को विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बताया था। गैस कटर और जेसीबी जैसी मशीनों का उपयोग कर पुल को तोड़ा गया। हालांकि, 12 फीट ऊंचे और 60 फीट लंबे स्टील के पुल को चोरी होने से लोग हैरान हैं। पुल चोरी होने की तहरीर मिलने पर नासरीगंज थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

.

Recent Stories