Thursday, February 19, 2026

खैरागढ़ में मतदान कल:7 बजे से 5 बजे तक पड़ेंगे वोट; गर्मी के चलते पेयजल से लेकर मेडिकल तक की सुविधा, महिलाओं के लिए संगवारी बूथ

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल से लेकर मेडिकल तक की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। हर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए BLO सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।

दो से अधिक मतदान केंद्रों वाले भवनों में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची भी BLO के पास रहेगी। सभी मतदान केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, छाया, व्हीलचेयर, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है। महिला मतदाताओं के लिए संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां अधिकारी-कर्मचारी सहित सभी महिलाएं रहेंगी। इसके साथ ही आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए है। यहां अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

मतदान दलों के साथ मतदाताओं के लिए मेडिकल किट व दवाइयां और कोविड संक्रमण से बचाव संबंधी सामग्री मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। छुईखदान, खैरागढ़ और गंडई के स्वास्थ्य केंद्रों को इमरजेंसी मेडिकल सुविधा के लिए तैयार किया गया है। पैरामेडिकल मोबाइल स्टाफ भी पूरे क्षेत्र में आवश्यक दवाइयों के साथ तैनात रहेगा। जिससे मतदाताओं को जरूरत पड़ने पर समय से सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

.

Recent Stories