Thursday, February 19, 2026

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, रिएक्टर के पास काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत

गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। इसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब तीन बजे हुई।

भरूच SP लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया।

.

Recent Stories