बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में एक 11 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है। वो अपने 2 और दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से बचने के चक्कर में वह सीधे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। हादसा भटगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।
हादसा 8 अप्रैल की शाम 4 बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। जहां धोबनीडीह निवासी तनुज बर्मन(17), सतीश बर्मन(14) और नमन टंडन(11) तीनों दोस्त मिलकर बाहर घूमने के लिए गए थे। अभी ये यहां देव सागर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।


