नारायणपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनने और देखने के लिए शुक्रवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मैदान लोगों से खचाखच भर गया. हालात ये हो गए कि मैदान छोटा पड़ गया. भीड़ को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट गए. ये मौका था नारायणपुर में आयोजित अबूझमाड़ सर्वे मसाहती खसरा वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का.
ये पहला मौका था जिसमें करीब 15 हजार से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री भूपेश को देखने पहुंचे. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अबूझमाड़ के लोगों के लिए यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण था. महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि आजादी के 75 साल बाद अबूझमाड़ के लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिला. 500 से ज्यादा किसानों को मसाहती खसरा वितरण किया गया.
भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही अबूझमाड़ के विकास के लिए रास्ता खुला. वे जब भी बात करते हैं बस्तर और यहां के आदिवासियों की बात करते हैं. उनके विकास की बात करते हैं. यही कारण है ली लोग अपने नेता को सुनने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हैं. इसी वजह से बस्तर के लोगों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री को मिल रहा है.


