शूटिंग में देश को एक और पदक, पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण; भारत की झोली में कुल 24 पदक

भारतीय निशानेबाज सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल की निजी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। वह करीबी अंतर से पदक जीतने से चूक गए। हालांकि, टीम इंडिया को स्वर्ण पदक दिलाने में उनका योगदान बेहद अहम था। डेविड बेकहम पुरुष स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल में जापान के काइया ओटा से हार गए। पहली रेस में एक बार गिरने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, दूसरी रेस में उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और आगे निकल गए, लेकिन वह थोड़ा जल्दी कर गए। अंत में ओटा ने सबसे कम अंतर (0.046 सेकेंड) से जीत हासिल की। मनिका बत्रा और साथियान राउंड-16 के मुकाबले में सिंगापुर के क्लेरेंस च्यू और झेंग जियान से हार गए हैं। भारतीय टीम 2-0 से आगे थी और क्वार्टरफाइनल की ओर अग्रसर दिख रही थी, लेकिन सिंगापुर के खिलाड़ियों ने अंत में दमदार वापसी कर मुकाबला 13-11, 12-10, 11-3 से अपने नाम किया और टीम मुकाबले में सिंगापुर की वापसी कराई।

.

Recent Stories