रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला लगातार जारी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे. शाह राजस्थान से सीधे रायपुर आएंगे और भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे. प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की जाएगी.
- 11:15 बजे- जयपुर से प्रस्थान
- 12:45 बजे- रायपुर आगमन
- 12:50 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
- 13:00 बजे – कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
- 13-14 बजे – दोपहर के भोजन के लिए आरक्षित
- 14-19 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक
- 19-19:30 बजे- रात्रि भोजन
- 19:30 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
- 19.45 बजे- दिल्ली के लिए रवाना


