कमला नेहरू महाविद्यालय को प्रदेश की श्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्था का पुरस्कार एनएसएस गतिविधियों मे…रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया गया सम्मानित

कोरबा। राष्टÑीय सेवा योजना के माध्यम से जागरुकता गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्था का पुरस्कार मिला है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सत्र 2022-23 के लिए कॉलेज की एनएसएस इकाई को यह सम्मान प्रदान किया गया। कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर, जिला संगठक वायके तिवारी व कार्यक्रम अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने प्राप्त किया। यह सम्मान प्राप्त कर संस्था ने कोरबा को गौरवान्वित किया है, जिससे कॉलेज परिवार में हर्ष की लहर है।

छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में नवनिर्मित कृषक सभागार में 24 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा को श्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ आर एस कुरील, राष्ट्रीय सेवा योजना के उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार श्रोती के विशिष्ट आतिथ्य में स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय युक्त आठ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी तथा 1500 से अधिक रासेयो स्वयंसेवकों ने भाग लिया

.

Recent Stories