छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी:3 जिलों में ऑरेंज और 9 में यलो अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में रातभर से गिर रहा पानी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में रात भर से बारिश हो रही है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने 3 जिलों गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर और कोरबा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी समेत 9 जिलों के यलो अलर्ट है।

रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को दिन में धूप और उमस की वजह से लोग परेशान थे लेकिन शाम 5 से 6 के बीच मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई, जो देर रात से जारी है। बारिश की वजह से मौसम में नमी आई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है।

रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है।
रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है।

बीते 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में

महासमुंद 70 मिमी
बिलासपुर 51.2 मिमी
रायपुर 46.6 मिमी
पेण्ड्रा 34.2 मिमी
जगदलपुर 17. 6 मिमी
दुर्ग 14. 2 मिमी
दंतेवाड़ा 24 मिमी
.

Recent Stories