Thursday, February 19, 2026

खाना बनाने के विवाद को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

रायगढ़। लैलूंगा के ग्राम टटकेला मुड़ापारा में एक युवक द्वारा उसकी पत्नी की फुकनी (लोहे का पाईप) से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है कि सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । मृतिका के राधा डेलकी पति फुलेश्वर डेलकी उम्र 25 साल की जानकारी हुई । थाना प्रभारी लैलूंगा मृतिका के वारिसान एवं उसके घर आसपास रहने वालों से पूछताछ करने पर मृतिका के ससुर कमल साय डेलकी बताया कि दो लड़का फुलेश्वर एवं खुलेश्वर हैं । फुलेश्वर का शादी हो गया है, सोमवार दिनांक 04/04/2022 को सुबह पत्नी प्रेमवती के साथ महुआ बिनने जंगल गया था। लड़का फुलेश्वर एवं बहु राधा घर में थे।

.

Recent Stories