Wednesday, February 18, 2026

श्रीनगर में CRPF कैंप के पास आतंकी हमला, एक जवान शहीद; एक की हालत गंभीर

श्रीनगर के मैसूमा के लाल चौक इलाके में CRPF के दो जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरा जवान अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर AK-47 से लैस थे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर CRPF का कैंप है। यह कैंप एक मंदिर की सुरक्षा में लगा हुआ है।

इससे पहले, सोमवार को साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी, जिसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

.

Recent Stories