रायपुर. हल्का गुलाबी रंग सा दिखने वाला ये सेंधा नमक (sendha namak) साधारण नमक नहीं है बल्कि यह कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम व कॉपर जैसे लगभग 90 से अधिक मिनरल्स से भरपूर है जिसे आप रोजाना अपने डाइट में शामिल कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है. सेंधा नमक की तासीर ठंडी होती है. यह शरीर को ठंडा बनाए रखती है, इसलिए गर्मी के दिनों में इसका सेवन जरुर करना चाहिए.
- सेंधा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.
- सेंधा नमक (sendha namak) का सेरोटिन और मेलाटोनिन हार्मोंस के बैलेंस को बनाए रखते है.
- इसका सेवन फैट बर्न के लिए भी किया जाता है क्योकि यह भूख को कुछ समय के लिए कम कर देता है.
- सिरदर्द और माइग्रेन में सेंधा नमक खाने से आराम मिलता है.
- सेंधा नमक में मौजूद डिंकजेस्टेंट गुण गलें में खराश या बलगम को खत्म रखने की क्षमता रखते है.
- खांसी होने पर गरम पानी में सेंधा नमक डालकर गार्गल करने से आराम मिलता है.
- यह साइनस के इलाज में मददगार है.
- सेंधा नमक कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद है


