Wednesday, February 18, 2026

सर्किट हाउस में नाबालिग से की दरिंदगी, गिरफ्तारी के पहले शिष्य सहित बाबा फरार,अब इस कथावाचक बाबा पर लगा रेप का आरोप

रीवा। कथावाचक बाबा द्वारा एक नाबालिग से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाबा ने शहर के सर्किट हाउस में इस वारदात को अंजाम दिया है। बाबा ने सारी हदें पार करते हुए नाबलिग के साथ दरिदगी की और जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाबा सहित अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार विश्राम भवन राजनिवास में एक बडी गद्दी के महंत सीताराम दास ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग के साथ दरिंदगी की है। शहर में होने वाले भागवत कथा के वाचन के लिए मंहत रीवा आये हुये थे। मंहत के सहयोगियों ने एक नाबलिग को बहला कर 28 मार्च को सर्किट हाउस पहुंचे। कमरा नबंर एनएक्ससी 4 में नाबलिग को ले जाकर बंद कर दिया। यहां मंहत और उसके सहयोगियों ने शराब का सेवन किया और नाबालिग को भी जबरदस्ती शराब पिलाई। महंत के सहयोगियों ने बाहर से कमरे को बंद कर दिया और नाबालिग के साथ मंहत ने दरिदगी की और डराया धमकाया।

वारदात के बाद मंहत के सहयोगियों नाबालिग को कार से दूसरे स्थान ले जा रहे थे उसी बीच नाबालिग ने कार से कूदकर उसके चंगुल से बच निकली। जानकारी शिवकुमार वर्मा, एडिश्नल एसपी रीवा ने दी। पुलिस ने मंहत सहित अन्य आरोपियों पर 342, 504, 323, 328, 376 बी 506, 5/6 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस की गिरफ्तारी के पहले ही मंहत फरार हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंहत श्रीराम जानकी मंदिर बहराइच की गद्दी प्रमुख है। इसके अलावा कथा व्यास-वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रम्हर्षि वेदान्ती महाराज श्रीधाम अयोध्या के भतीजा है।

.

Recent Stories