रायपुर. बीते दिन राजधानी के कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज का इलाज किया था, मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज का पैसा अस्पताल ने लिया था. जिसके बाद सुष्मिता भक्तों ने सीएम के जनसुवाई में शिकायत की थी. शिकायत के बाद सीएम भूपेश ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अधिकारियों ने हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया था. हालांकि नोटिस जारी होने के बाद मरीज को हॉस्पिटल ने पैसा वापस कर दिया.
इस मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था. हॉस्पिटल ने जवाब दिया. जांच के बाद मरीज के पैसा लौटाने के लिए कहा गया था. हॉस्पिटल ने मरीज से लिए हुए 31 हजार पैसा वापस कर दिया है.
आगे उन्होंने बताया कि, हॉस्पिटल की गलती यह थी कि उन्होंने पूछा नहीं था की वो आयुष्मान से पैसा देना चाहते हैं, या उनके पास आयुष्मान कार्ड है की नहीं ? आदेशानुसार मरीज से लिए राशि को हॉस्पिटल ने वापस दे दिया है, तो अब मुझे नहीं लगता कि उन पर आगे और कोई कार्रवाई होनी चाहिए. मरीज ने भी नहीं बताया था कि उसके पास आयुष्मानकार्ड है.


