सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस, सुरक्षाकर्मी समेत रेलवे कर्मचारी ट्रेन को धक्का लगा रहे हैं। दावा है कि ट्रेन को धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने सरकार पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- 75 सालों में पहली बार, न्यू इंडिया में ट्रेन स्टार्ट करने की निंजा टेक्निक। धन्यवाद मोदी जी।इसी दावे के साथ ये खबर ABP और Zee न्यूज की वेबसाइट पर भी पब्लिश हुई। ABP न्यूज ने खबर की हैडिंग में लिखा- Railway Viral Video, ट्रेन नहीं चली तो सेना के जवानों ने लगा दिया धक्का और कर दिया स्टार्टZee न्यूज ने खबर की हैडिंग में लिखा- दम लगाके हइसा, ट्रेन में यात्रियों के धक्का लगाने का वीडियो वायरल। वहीं, खबर में बताया गया है कि ट्रेन रास्ते में खड़ी हो जाने के बाद उठाया कदम।.ट्रेन को काफी दूर तक खींचते ले गए जवान, तब कहीं जाकर ट्रेन स्टार्ट हुई और चली।


