Wednesday, February 18, 2026

CG Bus: महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब एक बटन से तुरंत मिलेगी सहायता

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। बता दें कि यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन यानी GPS लगाने की तैयारी में है। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश में 12000 यात्री बस और लगभग 6000 स्कूल बस संचालित हैं। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस के लगने से बसों की पल-पल की जानकारी मिलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

.

Recent Stories