दंतेवाड़ा। गीदम पुलिस की जुआ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक बाजार बड़ेतुमनार में खडख़डिय़ा नामक जुआ खिला रहे 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8680 रूपये नगद, 6 मोबाईल व खडख़डिय़ा खिलाने की सामग्री जब्त की। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला दन्तेवाड़ा के अंतिम छोर में बसे बड़ेतुमनार साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों के द्वारा खुड़ीखुड़ी नामक जुआ जिसमें ताश के चित्रांकित गोटी के माध्यम से रूपये पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है।


