Wednesday, February 18, 2026

सट्टा पट्टी लिख रहा था युवक, पुलिस ने 48 हजार नकदी के साथ पकड़ा

महासमुंद। महासमुंद में भी शटरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी महासमुंद विवेक शुक्ला ने आईपीएल शुरू होते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में सरायपाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली की इस्लाम मोहल्ले का रहने वाला मिर्जा शोएब बैग नाम का व्यक्ति आईपीएल लीग के मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा पट्टी लिख रहा है.

.

Recent Stories