LOVE के लफड़े में खूनी कांडः 2 बच्चे के बाप का लड़की से अफेयर, युवक ने दी समाइश, फिर भी नहीं माना तो सुला दी मौत की नींद…

कांकेर. जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने दूसरे युवक को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि शादीशुदा होने के बाद भी वह एक लड़की से अफेयर चला रहा था. वहीं खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही कातिल को गिरफ्तार कर लिया है.बता दें कि, पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है. जहां बीती रात करीब 8 बजे चारामा क्षेत्र के भोथा गांव के रहने वाला युवक उमेश बघेल अटल चौक के पास खड़ा हुआ था. तभी आरोपी लकेश्वर निषाद वहां पहुचा और उमेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. अचानक हुए हमले से उमेश बुरी तरह घायल हो गया. वहीं वारदात के कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई.

.

Recent Stories