रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी कड़ी में 08734/08733 बिलासपुर–कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल एवं 08746/08745 रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है एवं दोनों गाड़ियो को गेवरा रोड तक विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से, गाड़ी संख्या 08733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से चलेगी तथा गाड़ी संख्या 08746 रायपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से, गाड़ी संख्या 08745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 24 जून, 2023 से चलेगी।


