दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई सीएसपी विश्वास चंद्राकर का प्रमोशन हो गया है। प्रमोशन के बाद वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी रैंक के अधिकारी बन गए हैं। हालांकि प्रमोशन के बाद भी वह सीएसपी पुरानी भिलाई ही रहेंगे, क्योंकी पदोन्नति आदेश के साथ कोई भी नई पदस्थापना का आदेश जारी नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 25 मार्च को राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 9 पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। यह पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक के बाद दी गई है।


