Tuesday, February 17, 2026

रिश्ते हुए तार-तारः बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां का अश्लील वीडियो किया वायरल

गौरेला में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी मां का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने की जानकारी होने के बाद महिला ने अपने बेटे और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, गौरेला में एक महिला का अश्लील वीडियो उसके ही बेटे और पति ने वायरल कर दिया. हालांकि वीडियो वायरल करने की वजह यह है कि, उसका और उसके पति के बीच विवाद था. जिसकी वजह से इस करतूत को अंजाम दिया गया.

जानकारी के अनुसार बीते दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला मायके चली गई थी, हालांकि कुछ दिनों बाद महिला मायके से लौट आई थी, जिसके बाद महिला के बेटे ने अपना मोबाइल खराब होने की बात कहकर अपनी मां का मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए ले लिया. कुछ समय बाद उसने मां का मोबाइल लौटा भी दिया. हालांकि मोबाइल लौटाने से पहले बेटे ने अपने मोबाइल में उनके निजी पलों का वीडियो ट्रांसफर कर लिया था.

.

Recent Stories