फ्रांस में चाकू से हमले में 6 बच्चों सहित 7 घायल, हमलावर पकड़ा गया

फ्रैंच आल्प्स के एनेसी कस्बे में गुरुवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 6 बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। घटना सुबह 9:45 पर हुई। सिक्योरिटी फोर्सेस ने हमलावर को पकड़ लिया है। गृह मंत्री जेराल्ड डार्मानिन ने इसकी जानकारी दी है। घायल हुए बच्चों की उम्र तीन साल बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

Recent Stories