लोकसभा में केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमने 8 सीटर तक के व्हीकल्स में 6 एयर बैग होने जरूरी कर दिए हैं। इससे ऑटोमोबाइल उद्योग ने खर्च बढ़ने की शिकायत की, लेकिन हम गरीब उपभोक्ताओं के जीवन की कीमत पर अमीरों को सुरक्षा नहीं दे सकते।
मंत्री ने कहा कि अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका अमीर है। अमेरिका अमीर है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं। भारत को समृद्ध बनाने के लिए, मैं सुनिश्चित करता हूं कि 24 दिसंबर से पहले भारत की सड़कें अमेरिका जैसा होंगी।


