Tuesday, February 17, 2026

हॉस्टल की फीस नहीं दी तो छात्राओं को निकाला:सूर्या कॉलेज की नर्सिंग स्टूडेंट्स कलेक्टर के पास पहुंची;प्रबंधन बोला-रंगपंचमी के बाद बुलाया था,पहले आ गईं

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित सूर्या कॉलेज की 11 छात्राओं को सोमवार शाम हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया। ये सभी नर्सिंग की स्टूडेंट्स हैं। बताया जा रहा है कि सभी ने फोर्थ सेमेस्टर और हॉस्टल की फीस नहीं भरी थी, इसलिए प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। हॉस्टल से बाहर निकाले जाने के बाद सभी छात्राएं शाम 7 बजे कलेक्टर रजत बंसल से मिलने पहुंच गईं। कलेक्टर ने इस मामले को संज्ञान में लिया और SDM दिनेश नाग को पूरे मामले पर हॉस्टल प्रबंधन से बात करने को कहा है। हालांकि करीब 1 घंटे के बवाल के बाद सभी को वापस हॉस्टल बुला लिया गया।

.

Recent Stories