ग्वालियर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) शहर में बीच सड़क पर एक युवक की बेरहमी से मारपीट करने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लात घूसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी है। इधर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में लूटपाट और चोरी करने वाली गैंग की दो महिला सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। ग्वालियर शहर में युवक के साथ मारपीट का यह वीडियो विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के न्यू हाईकोर्ट रोड का बताया जा रहा है। युवक की जिन बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की है उसका कारण कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कल जब यह युवक देर शाम जीवाजी विश्वविद्यालय न्यू हाईकोर्ट रोड पर पैदल जा रहा था, तभी बदमाशों में रास्ता रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी।


