साड़ी के झूले से खेल रही बच्ची की मौत:नौ साल की बच्ची के गले में लिपट गई थी साड़ी, दम घुटने से गई जान

कर्नाटक के उडुपी जिले में सोमवार को साड़ी से बने झूले पर खेल रही नौ साल की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। दरअसल साड़ी बच्ची के गले मे लिपट गई थी।

बच्ची की पहचान उडुपी के करकला कस्बे के पास निट्टे गांव की रहने वाली मनविता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाली लक्ष्मी पुजारी की बेटी मनविता अपने मामा के घर खेलने गई थी।

मनविता और पड़ोस की एक लड़की ने साड़ी से झूला बनाया और खेलने लगे। खेलने के दौरान साड़ी मनविता के गले में लिपट गई। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। साथ खेल रही बच्ची ने परिजन को घटना की जानकारी दी। मनविता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करकला पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के ​​​​​​​ सूरजपुर जिले में एक बच्ची झूले पर झूल रही थी। उसी दौरान कब झूले के लिए बनाया गया फंदा उसके लिए फांसी का फंदा बन गया, किसी को पता नहीं चला। घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। भाई ने बच्ची को फंदे पर लटका हुआ देखा था। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है

.

Recent Stories