पहले हाथ-पैर काटे, फिर काटी गर्दन, सबूत म‍िटाने के लिए जलाया शव… पत्नी ताने मारती थी इसलिए पति ने की हत्या

‘मेरी पत्नी ताने मारती थी, पैसों को लेकर बार-बार अपमान करती थी। इस बीच मैं हताश हो चुका था। न पैसे था, न प्यार। प्यार की चाहत में मेरा अफेयर हो गया, लेकिन पैसों की किल्लत जारी रही। एक तरफ वो क्लेश करती रही। मैंने गुस्से में उसे मार दिया।’द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुरुग्राम में हत्‍या का द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत‍ि ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। इसके बाद सबूत म‍िटाने के ल‍िए उसने पत्‍नी के शव के कई टुकड़े क‍िए। उसने स‍िर, हाथ और पैर को काटकर अलग कर दिया। जांच के बाद अरेस्‍ट हुए पत‍ि ने पुल‍िस के सामने हत्‍या का खुलासा क‍िया है।

पचगांव से कासन रोड पर खेत में बने कमरे में मिले महिला के अधजले धड़ के बाद अब उसका सिर भी मिल गया है। मृतका की पहचान स्वाति के रूप में करने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति 34 साल के जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। जितेंद्र गांधी नगर कॉलोनी का मूल निवासी है और अब मानेसर एरिया में किराये पर रहता है। पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

आरोप है कि उसने चाकू और दूसरे हथियार से अपनी बीवी के शरीर के टुकडे़ करना शुरू किए। हाथ काटे, पैर काटे और धड़ को अलग कर दिया। सबसे पहले धड़ को ठिकाने लगाने के लिए वो अपनी बाइक से रात को धड़ लेकर मानेसर के पंचगांव चौक के पास कुकडोला गांव में एक खेत में पहुंचा। उसे यहां एक मकान दिखा, जो खेतों के बीच में था। उसने धड़ को मकान में रखा और जला दिया और फिर वहां से भाग गया।

हुई गिरफ्तारी तो…

आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वो लाश के टुकड़े-टुकड़े कर अलग अलग जगहों पर फेंकता रहा ताकि किसी को शक न हो। आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि वो शव को ऐसे ठिकाने नहीं लगा सकता है, इसीलिए उसने शव के टुकड़े किए।

.

Recent Stories