Balrampur : तेज रफ्तार का कहर.. अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप वाहन, चालक को आई गंभीर चोटें

बलरामपुर : जिले के सेमरसोत अभ्यारण में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आज एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप वाहन गड्ढे में फंसकर लटक रही, बताया जा रहा है कि चालक को काफी गहरी चोट लगी है।

पिकअप वाहन कुचालक रामानुजगंज से अंबिकापुर लेकर जा रहा था वही जिलेबी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरी, इसमें चालक के सिर और चेहरे में काफी चोटे लगी है, वहीं परिचारक पूरी तरह सुरक्षित है।

.

Recent Stories