असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर सियासत, सपा सांसद ने कहा- मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती

सम्भल. माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद समेत 2 लोगों का एनकाउंटर कर दिया गया है. जिसको लेकर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का बयान आया है. सांसद ने अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के साथ ज्यादती हो रही है. कानून को अपना काम नहीं करने दिया जा रहा है.शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि एनकाउंटर किसी भी मसले का समाधान नहीं है, देश में जब कानून मौजूद है तो सजा भी कानून के हिसाब से दी जानी चाहिए थी, एनकाउंटर किसी भी मसले का समाधान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर न करके जेल भेजा जाना चाहिए था. कानून अपने आप सजा देती.सपा सांसद ने कहा कि हमारे देश में संविधान लागू है. देश में कानून मौजूद है और यह कोई कानूनी फैसला नहीं है. यह तो एक तरह से जुर्म है अगर वह वास्तव में मुजरिम है तो उन्हें जेल भेज देना चाहिए था. अदालत में उनका केस चलता, चाहे उन्हें फांसी मिलती या जो भी सजा मिलती उसे अदालत तय करती.बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद समेत 2 लोगों का एनकाउंटर कर दिया गया है. पुलिस ने झांसी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. यूपी एसटीएफ ने मामले के आरोपी और 5 लाख रुपये के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मुठभेड़ में झांसी में मार गिराया है. दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद किया गया है.गौरतलब है कि एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. भाजपा भाईचारे के खिलाफ है.”

.

Recent Stories