IPL मैच में लग रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारी रेड़

रायगढ़। आईपीएल सीजन के प्रारंभ होने के साथ ही ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेने वाले सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों के साथ साइबर सेल की टीम को शहर तथा तहसीलों में मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है, निर्देशों के पालन में साइबर सेल के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा साइबर सेल के स्टाफ को अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय मुखबिरों से क्रिकेट सट्टा की सूचनाएं लेने निर्देशित किया गया। कल दोपहर से ही सायबर सेल के स्टाफ द्वारा मुखबिरों से जानकारी लेना प्रारंभ किया गया।

.

Recent Stories