पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे

पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को जामनगर में निधन हो गया। वे 88 साल के थे। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। इसी साल जनवरी में वे घर में गिर गए थे। उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। दुर्रानी पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें 1960 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेले और 1202 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए। दुर्रानी ने अपने करियर में 755 विकेट लिए हैं। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वे जीत के हीरो थे। उन्होंने कोलकाता और चेन्नई टेस्ट में 8 और 10 विकेट लिए थे।

.

Recent Stories