अमृतपाल की पत्नी पर पुलिस की नजर:NRI किरणदीप कौर से शादी कर खेला दांव; कभी डी-कंपनी की शिकार रहीं मंदाकिनी, मोनिका, ममता

‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। उस पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगा दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फरार अमृतपाल अपनी पत्नी किरणदीप कौर के पास जाना चाहता है।

ब्रिटेन की NRI लड़की, जालंधर के पास गांव

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल की इसी साल 10 फरवरी को उसके पैतृक गांव जल्लूपार खेड़ा में एक समारोह के दौरान शादी हुई। यह गांव अमृतसर के नजदीक है। ब्रिटेन में रहने वाली एनआरआई लड़की किरणदीप मूलरूप से जालंधर के कुलारां गांव की है।

कुछ समय पहले उनका परिवार इंग्लैंड में बस गया था। इस शादी के बाद से किरणदीप कौर पंजाब में रिवर्स माइग्रेशन का प्रतीक बनाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि किरणदीप का परिवार जालंधर का रहने वाला है। पुलिस उप महानिरीक्षक (जालंधर रेंज) स्वपन शर्मा से पूछा गया कि क्या अमृतपाल सिंह नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की योजना बना रहा है और क्या उसकी पत्नी ने कनाडा का वीजा मांगा है। इस पर शर्मा ने कहा कि इसकी आशंका है और इसकी भी जांच की जा रही है।

अभी साफ नहीं है कि अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी को ढाल बना रहा है या नहीं। लेकिन इतिहास में महिलाओं की आड़ लिए जाने के मामले पहले भी आए हैं।

.

Recent Stories