युवक की हत्या मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार:सरपंच समेत सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से की थी बेरहमी से पिटाई;आग लगाने का लगाया था आरोप

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच रिंकू सेन उर्फ पोषण सेन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सरसोपुरी में शुक्रवार को आरोपियों एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

17 मार्च को प्रार्थी भुनेश्वर यादव (42 वर्ष) निवासी ग्राम सरसोपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका भाई खिलेश्वर यादव गांव में मवेशी चराने का काम करता था। 3 भाइयों में खिलेश्वर मंझला भाई था। सभी अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग मकान में रहते थे। 17 तारीख को तड़के 4 बजे गांव के खेत में रखे धान के पैरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। धान का पैरा धू-धूकर जल गया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए, साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
.

Recent Stories