विधानसभा का बजट सत्र:सीएम भूपेश देंगे विपक्ष के आरोपों का जवाब, आज नियमितीकरण समेत कई अहम मुद्दों की रहेगी गूंज

बजट सत्र के दौरान आज सदन में हंगामे के आसार हैं। आज अतिरिक्त प्रश्न काल में वेतन, भत्ते, अवैध निर्माण के नियमितीकरण, ओपीएस, अवैध प्लाटिंग जैसे मुद्दे उठेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष के सिलसिलेवार आरोपों सामान्य चर्चा का भी जवाब देंगे।

मरकाम ने अपनी ही सरकार को घेरा था

सोमवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने डीएमएफ फंड में बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। इस पर बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में पीसीसी चीफ के द्वारा प्रश्न उठाए गए। भ्रष्टाचार में डीएमएफ का फंड जा रहा है। अभी तक हम बोल रहे थे अब सत्ता पक्ष के विधायक कह रहे हैं। सरकार को इसे गंभीरता से समझना चाहिए। अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सीवरेज मौत मामले में कौशिक ने कहा कि सीवरेज में एक बच्चा गिर गया और उसकी मौत हो गई। बात आसंदी के सामने रखी गई और मुआवजे की मांग की गई है. इसमें लापरवाही हुई है। जिस पर धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर कहा कि हितग्राहियों के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सोई हुई सरकार है तो उन्हें जगाने का प्रयास करेंगे।

.

Recent Stories